फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rain give relief

शाम को हुई बारिश से मिली राहत

Tue, 09 Jun 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 09 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
rain give relief

तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से सोमवार को शहरवासियों को उस समय राहत मिली जब शाम चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने के बाद भी यह रुक रुक कर होती रही। सोमवार को सुबह से ही सूर्य ने अपने प्रचंड रूप से परेशान कर रखा था।

विज्ञापन


दोपहर को लू ने आग में घी का काम किया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बारिश के बाद पारा करीब 32 डिग्री रह गया। देर रातक बारिश का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन


जिले के पहाड़ी इलाकों में भी दोपहर बाद बारिश होने के समाचार मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले की बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका आदि तहसीलों में भी तेज बारिश और सर्द हवाएं चलने से गर्मी से राहत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed