फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest news

Rajouri News: नगर परिषद के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
राजोरी। खेवरा वार्ड नंबर तीन के निवासियों ने सफाई न होने से नगर परिषद राजोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नवाज़ अहमद, जोगिंदर कुमार और बिलाल भट्ट आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके वार्ड में साफ सफाई नहीं की गई। नगर परिषद की लापरवाही के कारण उनके वार्ड में कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आया और न ही कचरा उठाने वाली गाड़ियां आईं। यहां वहां हर जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को राजोरी में उपराज्यपाल का दौरा था। दौरे को ध्यान में रखते हुए कुछ सफाई कर्मचारी आए और गंदगी के ढेर को उठा कर वहां बहने वाले स्थानीय नाले में डाल दिया। इन दिनों गर्मी के चलते नाले में पानी कम है। गंदगी के ढेर नाले में डालकर पानी को रोक दिया गया। नाले के किनारे कई लोगों के घर हैं। नाले में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से गंध उठ रही है। वहां मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बीमारी पैदा होने की आशंका है। उन्होंने डीसी और नगर परिषद से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द नाले में लगे गंदगी के ढेर को कहीं फेंका जाए।

इस संबंध में ईओ युसूफ उल उमर ने बताया कि नगर परिषद राजोरी की कचरा उठाने वाली कुछ गाड़ियां खराब हुई हैं और उन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है, इसलिए कुछ स्थानों पर दिक्कतें आ रही हैं लेकिन जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed