फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest in rajauri

Rajouri News: बच्चे की मौत पर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 21 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
protest in rajauri
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : rajauri
कालाकोट हिट एंड रन मामला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घंटे तक कालाकोट-राजोरी मार्ग रखा जाम
विज्ञापन

राजोरी। कालाकोट के सियाल सुई क्षेत्र में हिट एंड रन मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मोहम्मद बशीर, मुश्ताक ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को सड़क किनारे खडे एक छह वर्षीय बच्चे आदिल पुत्र तनवीर अहमद निवासी सियाल सुई को ऑल्टो कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल बच्चे को कालाकोट के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर किया गया था, लेकिन रविवार शाम को बच्चे ने जम्मू में दम तोड़ दिया।
सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने राजोरी-कालाकोट मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि कार का नंबर देने और लिखित में शिकायत दर्ज करने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बच्चे की मौत के बाद पुलिस की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पुलिस ने न तो घायल बच्चे का हालचाल जाना और न ही उसके बयान दर्ज किए। अभी तक न आरोपी की कार जब्त की और न ही चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। वहीं बच्चे का शव जब उसके घर पहुंचा तो शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया। मामले को बिगड़ता देख करीब चार घंटे बाद डीएसपी कालाकोट सुरिंदर मोहन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस फंड्स से 20 हजार रुपए देने की घोषणा की और मुआवजे के लिए फाइल बनाकर डीसी को भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कार चालक के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया और शव लेकर परिवार के लोग चले गए। मौके पर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed