{"_id":"63af11b766f5fabc1393b6da88dde182","slug":"protest-for-releif-material-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर में राहत शिविरों में रह रहे दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने शनिवार को राज्य सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ पुंछ के बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके अलावा स्थानीय विधायक पर अपने दल के लोगों को बाढ़ राहत के नाम पर लाभ देने का आरोप भी लगाया। पीड़ितों की मांग थी कि जो भी राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए आए उसे जिला प्रशासन विशेष कर जिला विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उन तक पहुंचाई जाए ताकि राहत सामग्री की बंदरबांट न हो सके।
विज्ञापन
गुजर बकरवाल होस्टल के बाहर बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे दर्जनों लोग, जिनमें महिलांए, पुरुष और बच्चे शामिल थे, एकत्र हुए जहां यह लोग राज्य सरकार तथा स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब घंटे भर चले इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी मोहम्मद युसफ, मोहम्मद नजीर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को पीड़ितों की कोई चिंता ही नहीं है।
विज्ञापन