{"_id":"f21211b1447cb353da8eba981c97ca17","slug":"protest-against-goverenment-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य की गठबंधन सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य की गठबंधन सरकार को कोसा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने अपने अधिकारों के लिए एक बार फिर आवाज उठाई है। अधिकारों के समर्थन में उन्होंने शहर के ठंडी कस्सी इलाके में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
सरपंच एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने 1947 के वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
पिछले करीब छह दशकों से भाजपा रिफ्यूजियों के साथ तरह-तरह के वादे कर वोट मांगती रही है। अब जबकि राज्य में भाजपा की सरकार में अहम भूमिका है और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद रिफ्यूजियों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि भाजपा को तुरंत रिफ्यूजियों की सभी मांगों को पूरा कर उन्हें उनके अधिकार दिलाने चाहिए। यदि मोदी सरकार के कार्यकाल में भी रिफ्यूजियों को उनके अधिकार नहीं मिले तो फिर कभी नहीं मिल सकते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकार नहीं दिए गए तो रिफ्यूजी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।