{"_id":"a7cda035058776afce6103983002256e","slug":"protest-against-electricity-problem-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर फूटा गुस्सा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट पर बुधवार को जिले की दरहाल तहसील के चौकयां गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है। कई बार जिला प्रशासन और बिजली विभाग से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
मोहम्मद शरीफ, इकबाल अहमद, शकील खान, मोहम्मद मारूफ आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने से स्कूल कालेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दुकानदारों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन