फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against electricity cut1

बिजली की अघोषित कटौती पर बवाल

Sun, 22 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Sun, 22 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
protest against electricity cut1
बिजली - फोटो : amar ujala

बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। शहर वासियों ने करीब दो घंटे तक शहर के हर समय अति व्यस्त रहने वाले गुज्जरमंडी चौक को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग, जिला प्रशासन और पीडीपी-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


सड़क में टायर जलाकर यातायात ठप करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जम कर नारेबाजी को जारी रखा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नेकां के जिला प्रधान मती मीर, जिला सचिव शफकत मीर, व्यापार मंडल प्रधान राजेश गुप्ता आदि ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ व कमरतोड़ ठंड बढ़ी है, तब से बिजली की अघोषित कटौती परेशान कर रही है। 24 घंटे में केवल दो-चार घंटे ही बिजली रहती है। वह भी वोल्टेज इतनी कम होती है कि कुछ नजर ही नहीं आता।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा गठबंधन सरकार के फूड सप्लाई मंत्री एवं दरहाल के एमएलए चौधरी जुल्फकार अली पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमारे यहीं के हैं लेकिन उन्हें भी जनता की कोई फिक्र नहीं है। पूरे जिले में लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। करीब दो घंटे बाद डीएसपी हेडक्वार्टर हमी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाते हुए कहा कि वह बिजली विभाग के एक्सईएन से संपर्क कर जल्द समाधान के प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed