{"_id":"c8210bacb2d59079e3d4fe74e483df04","slug":"protesh-for-demand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर गए पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर गए पटवारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों के समर्थन में पटवारियों ने अपनी हड़ताल को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को दूसरे दिन भी पटवारी तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार न तो पटवारियों को वेतन दे पा रही है और न ही उनकी अन्य मांगों को लेकर कोई जवाब दे रही है।
विज्ञापन
आल जेएंडके पटवार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हड़ताल में शहर की विभिन्न पटवार हलकों के पटवारियों ने भाग लिया।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इफ्तिकार मिर्जा ने गठबंधन सरकार को चेतावनी दी कि जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं करेगी, यह हड़ताल जारी रहेगी। जिले की बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, मंजाकोट, कालाकोट, धर्मसाल, मोगला त्रियाठ आदि तहसीलों में भी पटवारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कामों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को दरबदर होना पड़ा। हड़ताल के चलते किसी का भी कोई काम नहीं हो पाया और खाली हाथ लौटना पड़ा।
लोगों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह जल्द पटवारियों की मांगों को हल करे, ताकि वह काम पर लौटें और जनता को परेशानियां न उठानी पड़ें।
नौशेरा में पटवारियोें की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आल जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
एसोसिएशन के तहसील प्रधान चंद्र प्रकाश शर्मा, महेश आदि ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें 18 महीने से वेतन नहीं दिया गया है।
राज्य सरकार को मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पदोन्नति की जो सूची दी गई है, राज्य सरकार उसी आधार पर पदोन्नति करे।