फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Prevented from distributing relief materials , performance

राहत सामग्री बांटने से रोका, प्रदर्शन

Sun, 23 Nov 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 23 Nov 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prevented from distributing relief materials , performance

शहर के एक सरकारी स्कूल में गाजियाबाद की एक गैर सरकारी संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित करते समय उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने जिला चुनाव आयोग को शिकायत कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित किए जाने का सिलसिला शुरू होते ही हड़कंप मच गया।

कुछ लोगों ने जिला चुनाव आयोग को शिकायत कर बताया कि सियासी पार्टी के नेता यह सामग्री बांट रहे हैं। राहत सामग्री पर रोक लगते ही पीड़ितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला चुनाव आयोग ने सामग्री वितरण कार्यक्रम पर रोक लगा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं राहत सामग्री पर रोक लगते ही बाढ़ पीड़ित परिवारों ने रोष प्रकट करना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन


पीड़ितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कहा कि वह राहत सामग्री लेने बहुत दूर से आए हैं और अब उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजोरी के तहसीलदार कयूम कुरेशी, नायब तहसीलदार फारूक तांतरे और एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव खत्म होते ही उन्हें राहत सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में तहसीलदार ने बताया कि जिला चुनाव आयोग ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि पीड़ितों में राहत सामग्री किसी सियासी पार्टी के नेता द्वारा दी जा रही थी या नहीं। यदि किसी सियासी पार्टी के नेता का नाम सामने आया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed