फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political

श्री राम जन्मभूमि मंदिर धन संग्रह जन जागरण के तहत रैली निकाली

विज्ञापन
political
राजोरी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर धन संग्रह जन जागरण अभियान के तहत वीरवार को बाइक रैली निकाली गई। राजोरी शहर के पुराने बस अड्डे से निकाली गई रैली ग़ुज्जर मंडी, पांजा, जवाहर नगर, छपरिया आदि इलाकों से होते हुए खांडली पहुंची। रैली वापस बस अड्डे पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

अभियान प्रमुख केवल कुमार ने बाजार में लोगों को अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए कहा और मंदिर की संरचना का ज्ञान सभी को दिया। केवल ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे कई बड़े कार्यक्रम करके संपूर्ण हिंदू समाज को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर से जोड़ने की योजना है। इसमें सभी लोग अपने गांव, क्षेत्र और जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के मंदिर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार में स्वेच्छा से अधिकाधिक सहयोग करें। इसके लिए अनुरोध किया गया। इसमें यह भी बताया गया कि स्वैच्छिक योगदान आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी(2)(बी) के तहत आयकर में छूट के साथ मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed