फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   politcal news

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पीएमओ डॉ जतिंदर सिंह के इस्तीफे की मांग की

विज्ञापन
politcal news
राजोरी। कांग्रेस ने भाजपा नेता एवं पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनके इस्तीफे की मांग की है। मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इफ्तखार अहमद ने प्रेसवार्ता में भाजपा नेता विक्रम रंधावा (पूर्व एमएलसी) द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोप के चलते इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

इफ्तखार ने कहा कि रंधावा ने प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री और जम्मू में उनके कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों में भ्रष्ट अधिकारियों के साथ पीएमओ के संबंध हैं। इफ्तिखार ने कहा कि यह गंभीर बात है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यूथ कांग्रेस की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील है कि इस तरह के आरोप की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाएं और मामले की जांच के आदेश दें। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार का नारा -ना खाओगा न खाने दूंगा- पूरी तरह से उजागर हो गया है क्योंकि उनके करीबी मंत्री गहरे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। इफ्तिखार ने आगे कहा कि भाजपा ने नैतिक आधार पर डॉ. जितेंद्र सिंह को निलंबित करने के बजाय विक्रम रंधावा को पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए और अदम्य भाषा का उपयोग करने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है। यदि भाजपा नेता रंधावा ने यह बताया कि वे तीन दशक से पार्टी के वफादार सिपाही हैं और उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन उनका दावा है कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। अब राष्ट्र उस सच्चाई को जानना चाहता है। जो केवल मामले की एक स्वतंत्र जांच से संभव हो सकती है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में शामिल होने वालों में मुश्ताक अहमद, राज्य सचिव कांग्रेस सेवादल इंचार्ज राजोरी-पुंछ, शाहनवाज खाकी पीवाईसी स्टेट कोऑर्डिनेटर, अमित सैयल पीवाईसी प्रदेश सचिव, सद्दाम जिया ब्लॉक अध्यक्ष डूंगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed