{"_id":"bfd858970c94fe1a72eabd0d333f85b0","slug":"police-distributed-to-poor-children-reading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गरीब बच्चों में बांटी पाठ्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गरीब बच्चों में बांटी पाठ्य सामग्री
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-पब्लिक रिश्तों को बेहतर बनाने के मकसद से जिला पुलिस ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए बुद्धल क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों में अध्ययन सामग्री वितरित की है।
विज्ञापन
पुलिस ने क्षेत्र के करीब 50 गरीब परिवारों के बच्चों के बीच पुस्तकें, कापियां, पेंसिलें, पेन और अन्य स्टेशनरी की आइटमें वितरित की हैं।
शनिवार को क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह, एसएचओ बुद्धल प्रमोद सिंह ने गरीब बच्चों में सामग्री वितरित करते हुए वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर हेड मास्टर अब्दुल रशीद और सरपंच बदर दीन मलिक ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां एक तरफ गरीब बच्चों को पढ़ाई करने में सहायता मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ लोगों के बीच पुलिस को लेकर डर खत्म होगा व पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता की भी अपील की।