फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

नई विधानसभा सीटों का निर्माण राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर : विबोध

विज्ञापन
poiltical
एसटी की बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता व अन्य। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। नई विधानसभा सीटों के परिसीमन और निर्माण पर चुनाव आयोग की हालिया पहल जम्मू-कश्मीर के हाशिए वाले क्षेत्रों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर है। ये टिप्पणी भाजपा प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कल्लर में एक कार्यक्रम में की।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम एसटी समुदाय के स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित किया गया, जिन्होंने इन लोगों के जीवन को बदल रहे पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। विबोध ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एसटी समुदायों को पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया है। उनकी दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में ही पूरे जम्मू-कश्मीर में वन अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। इसने सभी खानाबदोश समुदायों को विशेष अधिकार दिए हैं। अब वे बेहतर और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। यह लंबे समय में इन लोगों के साथ-साथ उनकी आने वाली पीढ़ियों के जीवन को बदल देगा।
विज्ञापन

परिसीमन प्रक्रिया का जिक्र करते हुए विबोध ने कहा कि लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के लोगों के साथ अलग व्यवहार किया जाता था। उन्होंने कभी भी सभी को उचित और समान प्रतिनिधित्व नहीं दिया। विबोध ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट और नए विधानसभा क्षेत्रों के निर्माण के लिए कदम का स्वागत किया, विबोध ने कहा कि इस कदम ने समाज के उन सभी गरीब और कमजोर वर्गों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है जिन्हें राजनीतिक प्रक्रिया में कभी भी उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया था। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed