{"_id":"61648eb38ebc3e9baf3690ff","slug":"poiltical-rajouri-news-jmu2455927192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में महिलाओं की संख्या अधिक होने से विकास कार्य होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में महिलाओं की संख्या अधिक होने से विकास कार्य होंगे
विज्ञापन
राजोरी के नौशेरा में पुल का उद्घाटन करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को नौशेरा के लंबेड़ी क्षेत्र का दौरा कर दंदानी तराट पुल का उद्घाटन किया। 4.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के निर्माण की 70 वर्ष से मांग की जा रही थी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हुई कि पंचायत सदस्यों में महिलाओं की संख्या अधिक है। जहां विकास भी अधिक होगा। केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। गरीबों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। सरकार की ओर से उद्योग वाणिज्य की 28 हजार 400 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। ब्लाक स्तर पर इंडस्ट्रीज को लेकर जाएंगे, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वर्ष 2019 में लाल किले से प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के हर जिले में क्षमता है। हर जिले को हम एक्सपोर्ट हब बना सकते हैं। देश के हर जिले में कोई पारंपरिक उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम जरूर है, जो उस विरासत के रूप में बताया जा रहा है। क्यों न जम्मू-कश्मीर के हर जिले को हब के रूप में इस्तेमाल करें।
जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया कि उनके सुझाव पर गौर किया जाएगा।
इस मौके पर डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष नीना शर्मा, उपायुक्त राजेश कुमार शवन, एक्सईएन पीडब्लूडी, बीडीसी अध्यक्ष खालिक फिरदौस आदि मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभाग की तरफ से स्टाल लगाए गए, जिनका मंत्री ने अवलोकन किया।