फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   PHE staff protest

पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Wed, 13 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
PHE staff protest
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic.
नगर में मंगलवार को पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने वाटर वर्कर्स पीएचई इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


नगर में स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में दोपहर के समय बड़ी संख्या में पीएचई विभाग में तैनात कर्मचारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन


कर्मचारी सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदार, कैजुअल लेबर, नीडबेस, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स और सीपी वर्कर्स को स्थायी करने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के सामने वेतन बढ़ाने, पदोन्नति आदि मांगों को भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे लोग वर्षों से दिन रात जनता की सेवा में कार्यरत हैं इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने सरकार से उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान फैज अकबर चौहान, अशोक कुमार, विजय टंडन, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed