{"_id":"779720d693d936aa1f9b64ae11659ee7","slug":"personnel-marches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने जुलूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल वितरण विभाग के दिहाड़ीदार कर्मचारियों ने वीरवार को जुलूस निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह काम बंद कर आंदोलन शुरू कर देंगे।
नगर के प्रीतम पार्क में बड़ी संख्या में जल वितरण विभाग के स्थायी, दिहाड़ीदार, अवैतनिक, लैंड कैस और सीपी वर्कर्स अपने संगठन वाटर वर्कर्स, पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए।
जहां उन्हाेंने एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय टंडन, भारत भूषण शर्मा, मोहम्मद मजीद, मोहम्मद बशीर, मोहम्मद आजम और जिला प्रधान फैज अकबर चौहान की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहीं प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।