फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Performance for ration

राशन के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 12 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Performance for ration
नगर में सरकारी राशन की दुकानों पर सामान न मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरैया बेगम, कनीजा बी, देविंद्र कौर आदि ने आरोप लगायाकि नगर में महीने के 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकारी राशन की दुकानों पर आटा, चावल और चीनी उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इससे गुस्साई महिलाओं ने खाद्य वितरण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस बात पर रोष प्रकट किया कि हर महीने विभाग की लापरवाही के कारण राशन की दुकानों पर 16-17 तारीख से पहले कभी भी राशन नहीं आता है।
विज्ञापन


जिसके चलते उन्हें बाजार से महंगे दामों पर आटा, चावल और चीनी खरीदनी पड़ती है, जिससे उनका बजट गड़बड़ा जाता है। नगर के वार्ड नंबर एक में दर्जनों महिलाएं एकत्र हुईं और बीच सड़क पर खाद्य वितरण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed