{"_id":"4e22df77746e41e172806dd3733fdf87","slug":"performance-against-graf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
जिले की कोटरंका सब डिवीजन के नागरिकों ने मंगलवार को ग्रेफ विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधर में लटके सड़क निर्माण को तुरंत पूरा करने की मांग की। इस मौके पर कंडी के सरपंच मनीर मिर्जा और बुद्धल के सरपंच बदर दीन मलिक ने ग्रेफ विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब चार वर्ष पहले राजोरी-बुद्धल मार्ग को डबल लेन करने का कार्य शुरू किया गया था।
जो अब तक पूरा नहीं हुआ, इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे कोटरंका के एसडीएम ने कहा कि वह ग्रेफ विभाग से जवाब तलब करेंगे कि सड़क निर्माण कार्य को क्यों नहीं पूरा किया जा रहा।
विज्ञापन
यदि एक हफ्ते तक विभाग ने इस संबंध में कारण नहीं बताया तो उसके जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।