फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   peopels protest against jnu matter

जेएनयू मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

Sat, 20 Feb 2016 01:10 AM IST
पुंछ/राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
peopels protest against jnu matter
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेएनयू मसले को तूल देने और देश विरोधियों का समर्थन करने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि देश द्रोहियों का समर्थन करने वालों को कभी बख्शा नहीं जाएगा और इन दोनों को देश की जनता को जवाब देना होगा कि वह देश विरोधियों के साथ क्यों हैं।
विज्ञापन


परेड बाजार में भाजपा के जिला प्रधान कैप्टन बंसी लाल शर्मा, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा की अगुवाई में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और उनकी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे करके देश की जनता के सामने राहुल गांधी और केजरीवाल का देश द्रोही चेहरा सामने आ रहा है। देश की जनता को यह समझना होगा कि कौन लोग देश का भला चाहते हैं और कोन देश का बुरा चाहते हैैं।

वहीं वक्ताओं ने इस बात की चेतावदी दी कि वह देशद्रोहियों एवं उनका साथ देने वालों को कभी भी नहीं  बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि देश्ा की राजधानी में हुए ये विवाद बड़ा मामला है।

केंद्र सरकार को चाहिए कि वो इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करे। इससे देश में बिगड़ा माहौल भी जल्द ठीक हो जाएगा। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई इकाई का गठन किया गया।

विशालदीप चंदन को शहर अध्यक्ष , ऋषि गुप्ता को नगर मंत्री, रजत तारा और भूमिका मोदी को सह-सहयोजक, आशीष कुमार को सह मंत्री, आदित्य महाजन को प्रेस सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया।

वहीं राजोरी में नई इकाई के गठन के बाद एबीवीपी नेताओं ने जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल सभी विद्यार्थियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

देश के कई अन्य विश्वविद्यालयों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऐसे लोगों को बे-नकाब कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, जो विद्यार्थियों को भड़का रहे हैं।

शहर अध्यक्ष विशालदीप ने जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि अब ऐसे देश विरोधी ताकतों को सबक नहीं सिखाया गया, तो भविष्य में वह लोग इससे भी बडे़-बड़े काम कर देश के टुकड़े करने के प्रयास करेंगे।


वहीं एबीवीपी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही देश विराधी विद्यार्थियों के कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी बड़े पैमाने पर जन आंदोलन छेड़ेगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश्ा के लिए ये देश विरोधी नारे अच्छे संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में जेएनयू के आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं, वो भी देशद्रोही हैं। जिसकी उन्हें भी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed