{"_id":"e3af269c82803f402e48c12753ab5918","slug":"pathankot-tribute-to-soldiers-who-died-in-the-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मंगलवार देर शाम पुंछ डेवल्पमेंट फोरम के सदस्यों ने ऐतिहासिक किले के बाहर इकट्ठा होकर पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए फोरम के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार से पीओके में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सैन्य कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
फोरम के पदाधिकारी निशू शर्मा ने कहा कि बडे़ ही दुख की बात है कि बार बार देश के अलग अलग हिस्सों में पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित आतंकी हमला करते हैं और देश की रक्षा के लिए हमारे जवान अपना बलिदान देते हैं, लेकिन ऐसा कब तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का दौरा कर दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो उसके कुछ ही दिन बाद पठानकोट में आतंकी हमला हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान की सरकार की न तो आईएसआई पर, न पाक सेना पर और न ही आतंकियों पर कोई पकड़ है।
विज्ञापन
इसलिए अब केन्द्र सरकार को आतंकियों और पाकिस्तान को उनकी ही भाषा में जवाब देना चाहिए। इस दौरान सुनील कुमार समेत फोरम के अन्य सदस्य मौजूद थे।