फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Pakistan firing consign-be laid dead student

पाक गोलाबारी में मृत छात्र को सुपुर्द-ए-खाक किया

Wed, 23 Dec 2015 01:23 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pakistan firing consign-be laid dead student

पांच माह पहले पाक गोलाबारी में घायल होने वाले छात्र की मौत के बाद मंगलवार को उसे बालाकोट में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सातवीं कक्षा का छात्र शहनवाज खान के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


इस मौके पर मेंढर तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।  जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारूण मलिक ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से एक लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 अगस्त को जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट में पाक सेना द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह से लोट रहे लोगों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। इसमें पांच लोग की मौत हुई थी और 15 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी में बालाकोट धराटी निवासी इफ्तिकार अहमद खान का पुत्र शहनवाज खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जहां वह पिछले पांच माह से उपचाराधीन था। मंगलवार सुबह उसका शव पहुंचा और दोपहर में उसका अंतिम संस्कार हुआ।

इस मौके पर जिला विकास आयुक्त पुंछ, एसएसपी, एसीआर, एसडीएम मेंढर, तहसीलदार बालाकोट उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed