{"_id":"dd3d9a41ea1089f90791654e14e41ec5","slug":"one-arrest-in-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में किशोर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरंका तहसील के लड़कुत्ती गांव के बारह वर्षीय किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया है। दोनों जंगल में मवेशी चराने गए थे और पेड़ से पत्ते काटने के लिए उनमें झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
एसएसपी डाक्टर हसीब मुगल ने बताया कि 21 फरवरी को लड़कुत्ती गांव निवासी मोहम्मद इकबाल का बेटा मारूफ अहमद क्षेत्र के ही जंगल में अपने मवेशियों को चराने गया था। आरोपी किशोर (15 वर्ष) भी उसके साथ गया था। देर शाम तक जब मारूफ घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मृतक किशोर के कुछ साथियों से पूछताछ की। पुलिस ने पता लगाया कि वह मवेशी चराने कहां गया था। जंगल में छानबीन की गई तो घास व पत्तों के नीचे शव को छिपाया गया। घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसी दौरान एक किशोर ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी किशोर ने बताया कि उसने ही कुल्हाड़ी से वार कर मारूफ को मार डाला।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक वह दोनों एक पेड़ से पत्ते काटने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। मामला झगड़े तक पहुंच गया। इस पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर चार वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घास और पत्तों के नीचे छिपाकर घर चला आया। फिलहाल, पुलिस मामले की छीनबीन कर रही है।