{"_id":"372dce67dc1df028aea6dd979c5fee39","slug":"once-opened-fire-sirens-beat-pak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गोलाबारी शुरू होते ही बजेंगे सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक गोलाबारी शुरू होते ही बजेंगे सायरन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू होते ही अब सायरन बजने लगेंगे, ताकि ग्रामीण सावधान होकर खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों को चले जाएं। यह पहल भारतीय सेना ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए की है। नियंत्रण रेखा पर आए दिन पाक सेना द्वारा रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की जाती है।
विज्ञापन
आम लोगों को होने वाले जान-माल के नुकसान को कम से कम करने के लिए अब नियंत्रण रेखा पर खास कर साब्जियां सेक्टर में पाक सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू होते ही सायरन बजने लगेंगे ताकि ग्रामीण सावधान हो कर खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों को चले जाएं। यह निर्णय रविवार को सावजियां पुलिस चौकी में सेना, पुलिस और ग्रामीणों के बीच आयोजित बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साब्जियां क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पाक सेना द्वारा रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर की जा रही भीषण गोलाबारी में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने और दो दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचने से निवासियों में भारी रोष था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने पाकिस्तान और पाक सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके अलावा अपनी सेना पर भी अनदेखी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एसएसपी पुंछ शमशीर हुसैन रविवार दोपहर करीब एक बजे साब्जियां पहुंचे, जहां पर उन्होंने साब्जियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा, डन्ना आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों, पंचों एवं सरपंचों के साथ ही सेना की 40 आरआर के कमांडिंग अधिकारी ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि उस पार से गोलाबारी की आशंका अथवा गोलाबारी शुरू होते ही नियंत्रण रेखा पर सायरन बजाए जाएंगे।