फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Of drinking water for the villagers display

पेयजल के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 29 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
Of drinking water for the villagers display

शहर के धनवां क्षेत्र के नागरिकों ने पीएचई विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए रविवार को घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि करीब 20 दिन पहले मोटर जलने से धनवां क्षेत्र में पेयजल सप्लाई अभी तक ठप है।
बार-बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय का चक्कर काटने के बाद भी जब किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो खफा होकर रविवार को प्रदर्शन करना पड़ा।

धनवां-राजोरी मार्ग जाम कर प्रदर्शनकारियों ने अपना कड़ा रोष प्रकट किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिनों से उनके घरों में पीएचई की पाइपों से पेयजल नहीं आया है। हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है। स्थानीय महिला शकुंतला देवी ने बताया कि बिना पीएचई सप्लाई के पेयजल के लिए बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाली युवतियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में एक हैंडपंप था, लेकिन उसमें भी अब पानी नहीं आता है। पेयजल के लिए घरों से बहुत दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर ही जाना पड़ता है। शौचालय जाने के लिए भी घरों में पानी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्षेत्र के सरपंच ने कहा कि यदि 20 दिनों में भी नई मोटर नहीं लगाई गई तो पीएचई विभाग के अधिकारियों को नौकरी छोड़ देनी चाहिए। वहीं करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिलाया कि जल्द उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।


पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने इस चेतावनी के साथ प्रदर्शन समाप्त किया कि यदि सोमवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed