{"_id":"6ac55c4ae04ba89f460366d3","slug":"northern-army-commander-visits-rajouri-amidst-inputs-of-a-terror-plot-reviews-security-situation-rajouri-news-c-272-1-raj1001-108289-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: आतंकी साजिश के इनपुट के बीच राजोरी पहुंचे \nउत्तरी कमान के कमांडर, सुरक्षा स्थिति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: आतंकी साजिश के इनपुट के बीच राजोरी पहुंचे उत्तरी कमान के कमांडर, सुरक्षा स्थिति जांची
विज्ञापन
-कालाकोट और राजोरी सेक्टर का दौरा कर ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजा, जवानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी और आतंकी साजिश के इनपुट के बीच सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा मंगलवार को राजोरी जिले के कालाकोट और राजोरी सेक्टर में पहुंचे। यहां उन्होंने दौरा कर सुरक्षा स्थिति और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे क्षेत्रों में सतर्कता, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों और जवानों को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
सेना के अधिकारियों कमांडर शर्मा को क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने उन्हें सतर्कता, प्रशिक्षण, आपसी समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपनाई जा रही नई कार्यप्रणालियों से अवगत कराया। सेना के अनुसार, इन प्रयासों का उद्देश्य नियंत्रण रेखा और उससे सटे आंतरिक क्षेत्रों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा प्रभावी सुरक्षा स्थिति को कायम करना है।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी तैयारियों और क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के पेशेवर रवैये, समर्पण और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने जवानों से हर परिस्थिति में सतर्क और पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारी बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
-- -- -
एलओसी से आंतरिक क्षेत्रों तक निगरानी
उत्तरी कमान के कमांडर का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब सुंदरबनी में संदिग्ध देखे जाने के बाद राजोरी-पुंछ क्षेत्र में एलओसी और उससे सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सेना की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी और ऑपरेशनल गतिविधियां जारी हैं। सेना ने एलओसी से लेकर आंतरिक क्षेत्रों तक प्रभावी सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
-- -- -
ग्रामीण को अगवा करने व बाद में छोड़ने के बाद से अलर्ट पर सुरक्षाबल
सुंदरबनी में शनिवार देर रात आतंकियों ने एलओसी से सटे अपर लार्डिया गांव से एक ग्रामीण को गन पॉइंट पर लेकर जंगल तक रास्ता दिखाने के लिए गाइड के रूप में इस्तेमाल किया और बाद में छोड़ दिया था। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। अधिकारी लगातार खुद स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। आतंकियों की गतिविधियों के बीच जम्मू, राजोरी और रियासी जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोमवार को डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा और डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज संदीप वजीर ने सुरक्षा स्थिति, बलों की तैनाती और तलाशी अभियान की समीक्षा की थी। इसके बाद दूसरे ही दिन उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दौरा कर ऑपरेशन तैयारियों को परखा है।
-- -- --