{"_id":"80487dfebb0b4a39239da7e76e9ac7ac","slug":"no-road-to-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के लिए पक्की सड़क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के लिए पक्की सड़क नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
Updated Mon, 02 Feb 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता बाला सुंदरी के श्रद्धालुओं ने सरकार और माता बाला सुंदरी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों से माता बाला सुंदरी मंदिर को धार-उधमपुर मार्ग से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि धार सुंदरी कोट पर स्थित माता बाला सुंदरी के दरबार में माता के दर्शन करने के लिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। विशेष रूप से नवरात्रों के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा हर रविवार और मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मगर कच्ची ढक्की होने के कारण उन्हें माता के दरबार तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वृद्धों और बच्चों को खड़ी चढ़ाई चढ़ना अति मुश्किल हो जाता है। इन लोगों ने बताया कि तहसील के लोग कई सालों से धार उधमपुर मार्ग पर स्थित भीनी पुल से माता के दरबार तक पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
नतीजतन श्रद्धालुओं को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर लंबी ढक्की चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दीना नाथ, करनैल सिंह, ओमकार चंद, प्रेमनाथ, कर्ण सिंह आदि ने बताया कि माता के दरबार तक सड़क बन जाने से यहां इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।