{"_id":"c1b5808c07c4fc873c6a7bb37dc4b204","slug":"no-rashan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन तीन माह से नहीं मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन तीन माह से नहीं मिला
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन की किल्लत से जूझ रहे जिले के बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को राज्य सरकार और सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को पिछले तीन माह से सरकारी राशन नहीं मिला है। इसके चलते उनको बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल, मोहम्मद बशीर आदि ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से उनके घरों में भूखे रहने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बीपीएल परिवारों को भी तीन माह का सरकारी राशन नहीं मिला है। पूरे गांव में लोग इतने गरीब हैं कि वे बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीद कर नहीं ला सकते हैं।
इससे बच्चों को दो वक्त का खाना खिला पाना भी संभव नहीं रह गया है। उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है।
जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ वहां ताले लटकते नजर आते हैं। गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी परेशानी सरकार तक पहुंचाए व जल्द समस्या का समाधान किया जाए।