{"_id":"68a394e6dd53f1660a04eb62","slug":"naushera-news-heavy-rain-news-rajouri-news-c-273-1-now1001-101339-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मनावर तवी व किला दराल जमीर नाला उफान पर, चट्टान गिरने से सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मनावर तवी व किला दराल जमीर नाला उफान पर, चट्टान गिरने से सड़क बंद
Tue, 19 Aug 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा से 20 किलोमीटर दूर लाम किला दराल मार्ग पर शाम चार बजे बड़ी चट्टान गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रेफ विभाग की टीमों ने मशीनें लगाकर सड़क से भारी चट्टान को काटकर हटाने में जुटी रही। सड़क बंद होने के कारण लाम, लड़ोका, पुखरणी, कपंला, अंदरूनी गला आदि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जमीर नाला ( किला दराल) में जलस्तर बढ़ने के कारण दो घंटे पुलिया के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जलस्तर कम होने के बाद ही यात्री वाहन गुजर पाए। वहीं प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर लोगों को नदी-नालों के नजदीक न जाने की हिदायत दी है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर मंगलवार को भी सभी निजी व सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। संवाद