{"_id":"61d8957768931e13605bf2dc","slug":"murder-rajouri-news-jmu2514328175","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ रह रहे फेरी वाले ने की थी पवन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ रह रहे फेरी वाले ने की थी पवन की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उधमपुर निवासी एक फेरी वाले की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उक्त फेरी वाले के साथ रहने वाले ने ही हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी मोहम्मद असलम ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि 2 जनवरी को पुलिस को राजोरी के वार्ड नंबर 7 स्थित एक सुनसान जगह से पवन कुमार पुत्र ठंडू राम निवासी उधमपुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। गहन जांच में पाया कि पवन कि हत्या हुई है।
इंचार्ज पुलिस पोस्ट सिटी दानिश डार, एसएचओ राजोरी फरीद अहमद ने डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शर्मा, एएसपी विवेक शेखर और एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम की अगुवाई में मामले की जांच के दौरान पाया कि मृतक पवन पंजाब के गुरदासपुर निवासी 3 और लोगों अशोक कुमार, नारायण दास और विष्णु दास सभी फेरी वालो के साथ वार्ड नंबर 7 में किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन
नव वर्ष की पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी और इसी दौरान टीवी की आवाज को लेकर पवन और अशोक कुमार में झगड़ा हो गया। दोनों ने शराब के नशे में रसोई में प्रयोग होने वाली एक वस्तु (तैंथा) के साथ एक-दूसरे पर वार किए। इससे दोनों घायल हो गए। इसी दौरान पवन की मौत हो गई। पवन की मौत होते ही मुख्य आरोपी अशोक फरार हो गया।
पुलिस ने अशोक के मोबाइल फ़ोन को सर्विलांस पर रखा और पता लगाया कि वह गुरदासपुर में अपने घर पर है। राजोरी से एक विशेष पुलिस टीम ने उसे गुरदासपुर से पकड़ लिया। इसके बाद राजोरी लाया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। वहीं एसएसपी ने बताया कि फिलहाल अभी तक की गई जांच में एक साथ रूम में रहने वाले 2 अन्य लोगों का इस मामले में कोई भूमिका नहीं आई है। हत्या के मामले में अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।