फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   mughal road open for vehicles

मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही हुई बहाल

Sun, 17 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Sun, 17 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
mughal road open for vehicles
मुगल रोड पर बर्फ हटाने के काम में लगे कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों के साथ साथ जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए प्रशासन या सरकार ने कोई घोषण नहीं की है, लेकिन अपने स्तर पर अनाधिकारिक तौर पर वाहन मुगल रोड पर दौड़ना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को राजोरी से कश्मीर घाटी और घाटी से राजोरी की ओर दर्जन भर वाहन रवाना हुए। करीब साढ़े चार महीने बाद मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोग काफी खुश हैं। लेकिन अभी तक मुगल रोड पर यात्रा करना खतरे से भरा है। मुगल रोड पर गिरी बर्फ को तो पूरी तरह से हटा लिया गया है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर कोहरा पड़ता है और कोहरे के कारण फिसलन कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


मुगल रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक्सईएन मकबूल हुसैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुगल रोड पर गिरी बर्फ को पूरी तरह से हटा लिया गया है। सड़क पर कहीं भी बर्फ नहीं है। मौसम कभी भी खराब हो सकता है और फिर से बर्फबारी होने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुगल रोड पर कई स्थानों पर भुस्खलन की आशंका भी बनी रहती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अभी मशीनों को तैयार रखा गया है। एक्सईएन के अनुसार मुगल रोड पर किसी प्रकार की भी स्थिति से निपटने के लिए कंपनी की तैयारियां पूरी हैं।

कंपनी की मशीनें व कर्मचारी सतर्क हैं। वहीं मुगल रोड पर अपने स्तर पर यातायात शुरू करना खतरे से भरा है। अधिकारिक तौर पर अभी तक वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी गई है और चालक अपने जोखिम पर ही यात्रा कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह से मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मौसम खराब होने और भारी बर्फबारी के चलते करीब साढ़े चार महीने तक मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed