फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   MP and MLC arrived suffering from minorities

पीड़ित अल्पसंख्यकों से मिलने सांसद और एमएलसी पहुंचे

Fri, 16 Sep 2016 12:22 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
MP and MLC arrived suffering from minorities
दुकानों में हुई तोड़फोड़ को देखते मंत्री जुल्फकार अली और डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
सांसद जुगल किशोर शर्मा और एमएलसी विबोध गुप्ता ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ की बैठक की। इस बैठक के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


बुधवार हुई हिंसा से नाराज अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने डीसी और एसएसपी के ट्रांसफर की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को भाजपा हाई कमान की तरफ से भेजे गए सांसद जुगल किशोर शर्मा और एमएलसी विबोध गुप्ता ने राजोरी में खराब हुए हालात का जायजा लिया और पीड़ित अल्पसंख्यक लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक लोगों ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुसंख्यक समुदाय के लोग अल्पसंख्यकों की दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे थे उस वक्त पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद थी, लेकिन वो मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सही समय पर सेना को बुला लेती तो शायद इतनी स्थिति खराब नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस तोड़फोड़ में दर्जनों दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब के बीच पुलिस और दमकल विभाग दोनों मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने बहुसंख्यक समाज के आगे घुटने टेक दिए। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एमएलसी और सांसद से मांग की है कि उनके नुकसानों की पूरी भरपाई की जाए। उनकी मांग है कि इस घटना में जिन लोगों का हाथ है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


सांसद और एमएलसी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पूरी भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को जल्द ही केंद्र सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस हिंसा में जिसका जितना भी नुकसान हुआ है उसको पूरा मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed