{"_id":"57daed984f1c1b0d47d47a62","slug":"mp-and-mlc-arrived-suffering-from-minorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित अल्पसंख्यकों से मिलने सांसद और एमएलसी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित अल्पसंख्यकों से मिलने सांसद और एमएलसी पहुंचे
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
दुकानों में हुई तोड़फोड़ को देखते मंत्री जुल्फकार अली और डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद जुगल किशोर शर्मा और एमएलसी विबोध गुप्ता ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ की बैठक की। इस बैठक के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप लगाए।
बुधवार हुई हिंसा से नाराज अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने डीसी और एसएसपी के ट्रांसफर की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को भाजपा हाई कमान की तरफ से भेजे गए सांसद जुगल किशोर शर्मा और एमएलसी विबोध गुप्ता ने राजोरी में खराब हुए हालात का जायजा लिया और पीड़ित अल्पसंख्यक लोगों से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक लोगों ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुसंख्यक समुदाय के लोग अल्पसंख्यकों की दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे थे उस वक्त पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद थी, लेकिन वो मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सही समय पर सेना को बुला लेती तो शायद इतनी स्थिति खराब नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस तोड़फोड़ में दर्जनों दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
इन सब के बीच पुलिस और दमकल विभाग दोनों मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने बहुसंख्यक समाज के आगे घुटने टेक दिए। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एमएलसी और सांसद से मांग की है कि उनके नुकसानों की पूरी भरपाई की जाए। उनकी मांग है कि इस घटना में जिन लोगों का हाथ है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
सांसद और एमएलसी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पूरी भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को जल्द ही केंद्र सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस हिंसा में जिसका जितना भी नुकसान हुआ है उसको पूरा मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।