{"_id":"8f3f5a5c244eef0f3f57abf3ec282e87","slug":"mountains-littered-the-ice-sheet-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में रविवार को मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई। शहर और आसपास के इलाकों में बारिश के चलते कीचड़ होने से लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में नालियों का गंदा पानी घुस जाने से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि मार्च के महीने पहली बार इतनी अधिक सर्दी पड़ रही है।
विज्ञापन
दिन भर लोगों को आग का सहारा लेते देखा गया। शाम को भी समय से पहले ही लोगों ने घरों में जाना पसंद किया।
बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
उधर जिले के थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल, कंडी कोटरंका आदि तहसीलों के पीर पंजाल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने और तहसील मुख्यालयों पर हलकी बर्फबारी होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पहाड़ों पर कहीं-कहीं चार से पंच फीट बर्फ जमा होने के समाचार हैं, जबकि निचले इलाकों में एक फीट तक ताजा बर्फबारी होने के समाचार मिल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बहुत अधिक ठिठुरन पड़ने से भी लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।