फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   mock drills for safety of Sonia

सोनिया की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल

Tue, 30 Sep 2014 02:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 30 Sep 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
mock drills for safety of Sonia

सुरनकोट और पुंछ नगर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर सुरक्षा पुख्ता की गई है।

विज्ञापन


पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को तीन बार मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। अपने दौरे के समय सोनिया और राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन दिन भी सुरक्षा तैयारियों में जुटा रहा। मॉक ड्रिल के दौरान यह रिहर्सल किया गया कि दोनों नेताओं को किस तरह दोनों स्थानों पर बिना अवरोधों के ले जाया जाए।
विज्ञापन


सोनिया और राहुल मंगलवार की दोपहर सुरनकोट और पुंछ नगर पहुंचेंगे। वह सबसे पहले पुलस्त नदी किनारे, जहां बाढ़ से  अधिक तबाही हुई है, वहां जाएंगे। इसके बाद गुजर हास्टल स्थित बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार इन नेताओं के काफिले वाले मार्ग पर अन्य वाहनों और पैदल आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इतना ही नहीं, जिन क्षेत्रों में राहुल और सोनियां गांधी की आवाजाही रहेगी, उन क्षेत्रों में दुकानें और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed