{"_id":"57265e1e4f1c1bc30b5cd18a","slug":"meeting-with-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने जाना विकास कार्यों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने जाना विकास कार्यों का हाल
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Mon, 02 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क एवं भवन निर्माण एवं संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पुंछ नगर पहुंचे। यहां उन्होंने पीडीपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें भी सुनीं।
विज्ञापन
इसके बाद वीरी ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य आम लोगों तक विकास कार्यों का लाभ तत्काल पहुंचाना है।
विज्ञापन
वीरी दोपहर को सड़क मार्ग से पुंछ नगर स्थित डाक बंगला पहुंचे। बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी जान से काम करने को कहा।
विज्ञापन
मंत्री ने डाक बंगला में ही जिला अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारुण मलिक, एएसपी मसरूर मीर आदि मौजूद रहे। मंत्री ने सभी विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को समय में पूरा करने के निर्देश जारी किए।
वीरी ने कहा कि सरकार दूरदराज जिले के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। हर गांव तक अच्छी सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से करीब 180 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने माना कि जिले में बफलेयाज, देहरागली थन्नामंडी, मंडी लोरन, मंडी फागला की सड़कें खस्ताहाल हैं। पार्टी की बैठक में जिला प्रधान शमीम डार, एलएलसी यशपाल शर्मा, एमएलए शाह मोहम्मद तांत्रे, शमीम गनेई, युवा प्रधान तनवीर डार आदि मौजूद रहे।