फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

अशोक परमार का राजोेरी दौरा, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
meeting
अशोक परमार का राजोरी दौरा; विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। प्रमुख सचिव जल शक्ति विभाग (जिला प्रभारी) अशोक परमार ने शनिवार को राजोेरी का दौरा किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में जिले में विकास गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक को जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि अब तक किया गया कुल व्यय 91959.16 लाख रुपये के मुकाबले 83.87 प्रतिशत है। इसके अलावा 3956 कार्यों में से 2629 कार्य इस अवधि के दौरान पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने जिले में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। एसई हाइड्रोलिक्स ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 1723 करोड़ रुपये की लागत की 293 स्वीकृत योजनाएं हैं। 265 के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं और तकनीकी मूल्यांकन चरण में हैं। अमृत सरोवर मिशन में 93 तालाब चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने विकास की बाधाओं को दूर करने और कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों से कहा कि आम जनता को उनकी वास्तविक शिकायतों के निवारण के लिए प्रभावी उपाय करने के अलावा त्वरित और परेशानी मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करें।

प्रमुख सचिव ने जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की कई समस्याओं और मांगों पर प्रकाश डाला और उसका तत्काल समाधान करने की मांग की। उन्होंने बेहतर सड़क संपर्क, स्कूलों में कर्मचारियों को मजबूत करने, स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों, जल शक्ति और बिजली के बुनियादी ढांचे के उन्नयन, जल निकायों के विकास और सार्वजनिक चिंता के अन्य मुद्दों की मांग की। साथ ही उन्होंने चन्नी प्राट एवं बजवाल में जलापूर्ति योजना को शीघ्र क्रियान्वित करने, पुरानी सिंचाई नहरों के जीर्णोद्धार, सिंचाई नहरों की गाद निकालने, जिला विकास परिषद एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने की मांग की।
प्रमुख सचिव ने सभी मुद्दों पर धैर्यपूर्वक सुनवाई करते हुए आश्वासन दिया कि इसका समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed