{"_id":"6266ebc00c01601ac130ce2d","slug":"meeting-rajouri-news-jmu25854936","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी राजोरी ने लिया जलापूर्ति परिदृश्य का जायजा शहर के बेला कॉलोनी मे नए बोर वेल के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी राजोरी ने लिया जलापूर्ति परिदृश्य का जायजा शहर के बेला कॉलोनी मे नए बोर वेल के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्दे
विज्ञापन
डीडीसी राजोरी ने लिया जलापूर्ति को लेकर बैठक कतरे उपायुक्त विकास कुंडल।
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में अनियमित बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए उपचारात्मक उपायों पर चर्चा की। उपकरणों की कमी, पंप आदि की मरम्मत में समय लेने वाली प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग को जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए बेला कॉलोनी में बोरवेल के लिए वैकल्पिक भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस संबंध में विभाग को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जिले में समग्र पेयजल स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभाग को शहर और इसके आसपास का इलाकों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लीकेज को बंद करने, आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने और मौजूदा आपूर्ति में वृद्धि करने जैसे आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने का निर्देश दिया।
गर्मी में लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को व्यक्तिगत रूप से आपूर्ति की स्थिति की निगरानी करने और अंतराल, यदि कोई हो, को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया । उन्होंने उन्हें औचक निरीक्षण करने और चल रही परियोजनाओं पर डबल शिफ्ट में काम निष्पादित करने के लिए भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से जल आपूर्ति की स्थिति की जाँच के लिए क्षेत्र का दौरा करें और अत्यधिक पानी की कमी वाले क्षेत्रों के लिए मोबाइल पानी के टैंकरों की व्यवस्था रखें या किसी भी प्रकार की आवश्यकता को पूरा करें ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी की कमी का सामना न करना पड़े।