{"_id":"622649649939ce5d2c1c4e67","slug":"meeting-rajouri-news-jmu255265161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी प्रशासन ने लघु खनिज यानि माइनर मिनरल्स की दरे तय की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी प्रशासन ने लघु खनिज यानि माइनर मिनरल्स की दरे तय की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला प्रशासन ने लघु खनिजों (माइनर मिनरल्स) की दर निर्धारित करने के निर्णय के बाद जिले के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उपायुक्त एवं जिला खनिज अधिकारी भूविज्ञान एवं खनन विभाग से आदेश का कड़ाई से पालन कराने की अपील की है। ताकि उन्हें राहत प्रदान की जा सके।
स्टोन क्रेशर में माइनर मिनरल्स और प्रोसेस्ड मैटेरियल की दरें तय करने का प्रशासन का निर्णय स्वागत योग्य है। क्योंकि क्रेशर संचालक अधिक शुल्क ले रहे थे। पीरपंजाल ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष शफकत वानी ने कहा कि उपायुक्त द्वारा दरों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को और नुकसान न हो। इस संबंध में उपायुक्त विकास कुंडल ने माइनर मिनरल्स की दरों को लेकर डीएमओ भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।
डीएमओ ने स्टोन क्रशर द्वारा ओवरचार्जिंग और अन्य संबंधित मामले में एसएसपी, अतिरिक्त डीसी, सुंदरबनी, कालाकोट, नौशेरा, कोटरंका, अतिरिक्त एसपी हेडक्वार्टर, नौशेरा, एसडीएम, थन्नामंडी, डीएमओ और एआरटीओ राजोेरी सहित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि लोग इन अधिकारियों से संपर्क कर सकें। लोगों ने प्रशासन से स्टोन क्रेशर का नियमित निरीक्षण करने का आग्रह किया है। जो दरें तय की गई हैं उसमें जीएसटी और परिवहन को छोड़कर आरबीएम के लिए निर्धारित दर 6 रुपये पर क्यूबिक मीटर, नाला बोल्डर 5 रुपये, नाला रेत 5 रुपये, क्रशिंग स्टोन 14 रुपये, साधारण मिट्टी 4 रुपये शामिल हैं। वहीं तैयार माल के लिए निर्धारित दर में क्रशर बजरी (10 मिमी-20 मिमी) 17 रुपये, क्रेशर बजरी (40 मिमी) 159 रुपये, क्रशर बजरी (65 मिमी) 16 रुपये, क्रशर (धोया हुआ) सैंड 12 रुपये और क्रशर डस्ट 9 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर है।