फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

एडीडीसी राजोरी ने जिले में लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की 17-49-26

विज्ञापन
meeting
राजोेरी। एडीसी पवन कुमार ने वीरवार को बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जल शक्ति विभाग के संबंध में बताया गया कि 68 योजनाओं में से राजोेरी और नौशेरा में 24 योजनाओं पर कार्य पूर्ण है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से बताया कि 79 योजनाओं में से 31 योजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि 11 में से 4 योजनाओं पर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के संबंध में 13 में से 12 योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार एसटीडी कालाकोट के 5, जेपीडीसीएल के 1, पशुपालन विभाग के 1 कार्य भी पूर्ण हैं। एडीडीसी ने अधिकारियों को समय सीमा का पालन करने और निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास संबंधी बाधाओं के बारे में प्रशासन के संज्ञान में लाने के लिए भी कहा, ताकि जनहित के लिए उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जा सके। एडीडीसी ने संबंधितों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सलाह और एसओपी को ध्यान में रखने का भी निर्देश दिया और काम की गति में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि वांछित परिणाम समयबद्ध तरीके से प्राप्त किए जा सकें।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि गुणवत्ता की निगरानी के लिए अब तक पूरे किए गए कार्यों के भौतिक निरीक्षण के लिए विशेष समितियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed