{"_id":"607f250a8ebc3ec0be01ea5c","slug":"meeting-rajouri-news-jmu2338658132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिव कॉम ने राजोरी जिले में विकास के परिदृश्य की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिव कॉम ने राजोरी जिले में विकास के परिदृश्य की समीक्षा की
विज्ञापन
राजोरी। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने मंगलवार को डाक बंगले में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला साक्षरता पर विशेष ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। मंडलायुक्त ने समय से पहले स्कूल छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में उपायुक्त ने जिला योजना और संक्षिप्त योजना के तहत विभिन्न विभाग की परियोजनाओं की प्रगति का विवरण दिया। डिस्ट्रिक्ट कैपेक्स, बैक टू विलेज, नरेगा, 14 वें एफसी और जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का विवरण भी दिया। डिवकॉम ने शिक्षा क्षेत्र का आकलन करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले में महिला साक्षरता दर में सुधार करने का निर्देश दिया, स्कूल छोड़ने की दर को कम करने, ड्रॉपआउट्स की पहचान करने उन्हें स्कूलों में लाने के लिए कार्य करने पर बल दिया।
बैठक में बताया गया जलापूर्ति की 264 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सभी की डीपीआर तैयार है। हैंडपंपों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। घरों में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। पावर सेक्टर की समीक्षा करते हुए डिवकॉम ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। पीएमजीएसवाई के बारे में बताया गया कि सभी नौ चरणों में बुद्धल और राजोरी में 319 योजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें 224 योजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। 95 योजनाओं पर काम जारी है। सभी पर काम मार्च 2022 के अंत तक पूरा हो जाए। बैठक में बताया गया कि 32441 घरों में से 5962 पर काम पूरा हो गया है। डिवकॉम ने एसीडी को अंतर भरने और लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।