फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ डीसी ने की बैठक

विज्ञापन
meeting
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ डीसी ने की बैठक क? - फोटो : RAJOURI
राजोरी। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के कार्यान्वयन और पर्यावरण प्रबंधन योजना तैयार करने के बारे में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ शुक्रवार को बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वार्षिक पर्यावरण योजना का उद्देश्य जिले में पर्यावरण के समग्र मापदंडों में सुधार करना है। इसमें पालीथिन के उपयोग को रोकने के लिए व्यापक उपाय, ठोस अपशिष्ट के निपटान और जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान और रणनीतिक जागरूकता के माध्यम से व्यापक जागरूकता शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जिले के लिए एक स्थानीय पर्यावरण प्रबंधन योजना विकसित करना है। योजनाएं विकेंद्रीकृत प्रबंधन पर आधारित होनी चाहिए। इसका उद्देश्य री-साइकिलिंग में सुधार के लिए स्रोत की पूर्व-छंटाई को अधिकतम करना है और लैंडफिल में उपलब्ध अवशेषों को कम करना होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि पर्यावरण प्रबंधन योजनाओं की तैयारी और कार्यान्वयन के लिए वन विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अपने क्षेत्रों की पर्यावरण योजनाओं में नए विचारों को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशा निर्देश के अनुसार पर्यावरण से संबंधित विस्तृत योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य योजना अधिकारी शमा-उन अहमद, अतिरिक्त उपायुक्त सुंदरबनी विनोद कुमार बेन्हल, अतिरिक्त उपायुक्त नौशेरा सुखदेव सिंह, सब जिला मजिस्ट्रेट थन्नामंडी तनवीर अहमद, सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद अशरफ, सहायक आयुक्त विकास सुशील खजूरिया, मुख्य कृषि अधिकारी जनक राज, मुख्य पशुपालन अधिकारी मोहम्मद यूनिस, प्रभागीय वनाधिकारी राजोरी , नौशेरा, मुख्य बागवानी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed