फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Medical camp

भारतीय सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

विज्ञापन
Medical camp
राजोेरी। जिले की दरहाल तहसील के दूरदराज इलाकों के लोगों की सहायता करने के लिए शुक्रवार को समोट सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। बुद्ध खनारी में आयोजित शिविर में आसपास के गांवों के 68 पुरुषों, 53 महिलाओं और 22 बच्चों सहित कुल 143 स्थानीय लोगों ने चिकित्सा उपचार और आवश्यक दवाओं के वितरण का लाभ उठाया। इस अवसर पर कोरोना के लिए आवश्यक कुछ वस्तुओं का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित चिकित्सा शिविर में सेना के डॉक्टरों और चिकित्सा प्रतिनिधियों के साथ-साथ सिविल डॉक्टरों ने सभी रोगियों को उपचार प्रदान किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी ने कोरोना वायरस, पीलिया, मलेरिया, वायरल हेपेटाइटिस और अन्य बुखार जैसी बीमारियों के उपायों सहित स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता पर भी एक व्याख्यान किया। स्थानीय लोगों ने निस्वार्थ प्रयास के लिए सेना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed