{"_id":"5713e7044f1c1ba13210ff07","slug":"manjeet-singh-club-win-in-volleyball","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में मंजीत सिंह क्लब ने पुलिस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में मंजीत सिंह क्लब ने पुलिस को हराया
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
volleyball
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ नगर के कालेज मैदान में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब की तरफ से रविवार को एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन कराया गया। मंजीत सिंह क्लब ने पुलिस क्लब को 3-1 से हराया। इसकी अध्यक्षता शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब के संस्थापक तारिक खान ने की, जबकि एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जौहर और डीसी पुंछ मोहम्मद हारून मलिक इसके मुख्य आतिथि रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर खेल का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर किया। पुलिस क्लब ने पहला सेट 20-18 से जीत लिया। इसके बाद मंजीत सिंह क्लब ने वापसी करते हुए लगातार तीन सेट 25-20, 25-16 और 25-19 से जीत लिया। इस अवसर पर विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करते हुए मुख्य आतिथि ने वॉलीबाल खेल को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में योग दान देने की प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तारिक खान के नेतृत्व में मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब ने अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी अवसर प्रदान करने के लिए कई प्रकार के टूर्नामेंट आयोजित कराते रहते हैं, जिससे इस दूरदराज के जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभाआें को निखारने का मौका मिलता है। वहीं तारिक खान ने कहा कि मंजीत सिंह वालीबाल क्लब आगे भी क्षेत्र के युवाओं को खेलों को निखारने के मौके उपलब्ध कराते रहेंगे।
विज्ञापन