{"_id":"e62aef68812aa4bb662ddded03d80e0c","slug":"life-is-disrupted-by-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 28 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पड़ रही सूखी सर्दी और कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। कोहरे के कारण दिन में भी चालक हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन
कसबे में लोग जगह-जगह आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भीषण ठंड का असर व्यापार पर भी पड़ा है।
दुकानदारों का कहना था कि ठंड के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
उधर, इस ठंड में दो दिनों से बिजली की अनियमित कटौती ने नागरिकों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के एईई अंतरपाल सिंह ने बताया कि नगर में दो जगह मरम्मत का काम चल रहा है। दोनों जगहों पर बिजली के तार गिर गए थे। जिसके चलते बिजली प्रभावित हुई और अनियमित कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन