फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Life in Danger

कश्ती के सहारे नदी पार करने को मजबूर

Fri, 06 Nov 2015 01:24 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Life in Danger

आजादी के कई वर्षों बाद भी राज्य के कई इलाके आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ऐसा ही एक गांव राजोरी पुंछ राजमार्ग स्थित कल्लर क्षेत्र के पास स्थित है। चकली नाम के इस गांव की दस पंचायतों के हजारों लोग मौजूदा वक्त में कश्तियों के सहारे नदी को पार करते हैं।

विज्ञापन


नदी पर पुल बनाने का काम तो शुरू हुआ लेकिन फंड के अभाव में निर्माण कार्य अधर में लटका है। दरअसल चकली, अंद्रोला, कल्ल, कालीढाब आदि गांव के लोगों को राजमार्ग तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में पुल न होने से लोग कश्तियों के सहारे अपनी जान हथेली पर रख कर नदी पार करते हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि बारिश होने पर जब नदी का जलस्तर बढ़ जाता है तो सभी पंचायतों का संपर्क जिले से कट जाता है, क्योंकि उस वक्त नदी में कश्तियों का चल पाना संभव नहीं हो पाता। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नदी को पार करने में सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों व छात्रों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना सैकड़ों छात्र कश्ती के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार, ब्रजेश शर्मा, राकेश कुमार, आजम खान आदि ने बताया कि पुल का निमार्ण कार्य पिछले कई बर्षों से चल रहा है, लेकिन फंड के अभाव मेें पुल का काम अधर में लटका है।


वहीं इस संदर्भ में राजोरी एडीसी मुमताज चौधरी ने कहा कि वे पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग से बात करेंगे। उनकी कोशिश रहेगी की जल्द से जल्द लोगों को पुल की सुविधा मुहैया करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed