{"_id":"2a0896149b1c0cf7676e385b5ee6f9c5","slug":"kidnapped-girl-found-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की अपहृत छात्रा जम्मू से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं की अपहृत छात्रा जम्मू से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
थन्नामंडी तहसील के एक गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने करीब दो हफ्ते बाद जम्मू के ज्यूल चौक क्षेत्र से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता दो युवक उसे किसी बाहरी राज्य में ले जाने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को छात्रा सुबह घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि थन्नामंडी का एक युवक सद्दाम हुसैन उसे काफी समय से तंग कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने एसएचओ थन्नामंडी नजीर अहमद की अगुवाई में पता लगा लिया कि अपहरणकर्ता अपने एक अन्य साथी मोहम्मद रफीक के साथ जम्मू में कहीं है।
विज्ञापन
टीम ने जम्मू पहुंच कर अपहरणकर्ता और उसके साथी को ज्यूल चौक से एक होटल से धर दबोच कर छात्रा को उसके कब्जे से छुड़ा दिया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद छात्रा को परिवारवालों को सौंप दिया, जबकि दोनों अपहरणकर्ता युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन