फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   khanan

राजोरी प्रशासन ने अवैध खनन के दोषियों पर नकेल कसी रंगेहाथ पकड़े गए 18 जेसीबी ऑपरेटरो के खिलाफ एफआयी आर दर्ज

विज्ञापन
khanan
राजोरी प्रशासन ने पकड़ी 18 जेसीबी । - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। जिले में खनन करने वालों पर नकेल कसने के प्रयास तेज करते हुए भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने खनन नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 जेसीबी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की तर्ज पर उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर गठित भूविज्ञान एवं खनन विभाग की विशेष टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी मोहम्मद नसीब ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीमों ने पाया कि 18 जेसीबी संचालक खनन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। विभागीय अमले को देख जेसीबी के संचालक मशीनों को नदी में छोड़कर भाग गए। टीमों ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में लगी है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय कर रहा है कि केवल लघु खनिज ब्लॉकों में वैज्ञानिक खनन किया जाए और जिले में अवैध खनन प्रथाओं की जांच की जाए।
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। उपायुक्त विकास कुंडल ने दोहराया कि इस तरह की प्रथाओं के खिलाफ शुरू किया गया अभियान तब तक और अधिक जोश और बल के साथ जारी रहेगा। जब तक इसमें शामिल व्यक्ति अवैध गतिविधियों से दूर नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed