{"_id":"8fb4e77569f0479387348a6e23655031","slug":"judicial-inquiry-in-nc-leader-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां नेता की हत्या मामले में न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां नेता की हत्या मामले में न्यायिक जांच की मांग
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कालाकोट के केसरगाला निवासी युवा नेकां नेता इश्तियाक चौधरी की हत्या के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। इसके साथ ही राणा ने मृतक के परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
वहां से लौटने के बाद राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेकां नेता की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई। इश्तियाक चौधरी को पहले से ही जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। करीब एक महीने पहले भी मृतक ने एक कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
जिले के राशन माफियाओं ने एक युवा आवाज को हमेशा के लिए खामोश कर दिया है। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज से करवाए जाने की मांग की है। राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन ने न्यायिक जांच नहीं करवाई और दोषियों को बेनकाब नहीं किया गया तो नेकां चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
वहीं राणा ने राज्य में आत्मरक्षा के लिए बनाई गई वीडीसी को गठबंधन सरकार द्वारा राजनीतिक मिलिशिया बना कर अवैध काम करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पीडीपी राज्य में फिर से ऐसे हालात पैदा कर रही है, जिससे आपसी प्रेम व भाई चारे को खतरा है।
उन्होंने भाजपा पीडीपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वीडीसी बंदूकों का दुरुपयोग करवा कर विपक्ष की आवाज को खामोश करना चाहती है। वहीं राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीडीपी भाजपा ने वीडीसी का दुरुपयोग बंद नहीं किया तो इसके भयानक नतीजें होंगे।
इस दौरान राणा के साथ नेकां के यूथ प्रांतीय अध्यक्ष एजाज जान, पूर्व एमएलए ठाकुर रशपाल सिंह, मुश्ताक बुखारी, सज्जाद शाहीन आदि मौजूद रहे।