फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   JK Bank branch closed after employees got infected

कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद जेके बैंक की शाखा बंद

विज्ञापन
JK Bank branch closed after employees got infected
राजोरी। कालाकोट की जेएंडके बैंक में तैनात दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शाखा को बंद कर दिया गया है। आयुक्त राजेश कुमार शवन ने बताया कि कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। कर्मचारियों के 26 मार्च को आरटी-पीसीआर जांच करवाई गई थी। इसमें दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नए संक्रमितों की संख्या 15 हो गई। जिले में मामलों में लगातार वृद्धि होने पर इसे रोकने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह सामाजिक दूरी का पालन करें। बाजारों में अनावश्यक तौर पर नहीं जाएं। 24 मार्च को डीसी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक में कोरोना नियंत्रण कक्ष को फिर से सक्रिय करने के लिए कहा गया था। जो सातों दिन काम करेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय मामलों की पहचान के लिए ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय करने और सौ प्रतिशत संपर्क अनुरेखण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सेना से संबंधित अधिकारी को प्रतिदिन सैनिकों के नमूनों का संग्रह सुनिश्चित करने और इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। नमूने एकत्र करने के लिए डीडीसी कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर एक नमूना इकाई स्थापित की जाएगी। पिछले साल 22 मार्च को पहली बार कोरोना के संक्रमण का का पता चला था। तब से अब तक 3895 में इसके लक्षण पाए गए। 3827 लोग ठीक हुए जबकि 55 की मौत हो गई थी। पिछले सात दिनों के दौरान राजोरी जिले मे 12 लोगों कोे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देश भर में सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच, यह कहा जा सकता है कि यदि कड़े आवश्यक उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिन जिला प्रशासन के लिए परेशानी वाले होंगे । डीसी ने बताया कि उन सभी मजदूरों का एक डेटाबेस तैयार किया जायेगा जो जिले से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत प्रशासनिक देखरेख में अंतिम संस्कार
सुंदरबनी। गांव चंगी कंगरयाल निवासी युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह संक्रमित पाया गया था। इसके बाद युवक का पैतृक गांव चंगी कंगरयाल में प्रशासनिक देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया गया। पुलिस ने बताया कि चंगी कंगरायल गांव में रहने वाला युवक लंबे समय से पंजाब में काम कर रहा था। दो माह से उसकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका पीजीआई के डाक्टरों ने कोरोना टेस्ट करवाया। इसकी उसकी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी सुंदरबनी प्रशासन को दी गई। इसे बाद पूरे एसओपी को लागू करते हुए प्रशासनिक देखरेख में उसका अंतिम संस्कार करवाया। बीएमओ सुंदरबनी डा. मुनीर हुसैन ने बताया कि युवक पंजाब में ही रह रहा था। परिजनों के सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed