फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jhaanki in jawahar nagar

जवाहर नगर में भैरोनाथ की झांकी ने मचाई धूम

Thu, 09 Mar 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो,अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 09 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
jhaanki in jawahar nagar
file photo - फोटो : अमर उजाला

बाबा भैरोनाथ की झांकी ने बूंदाबांदी के बीच शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में खूब धूम मचाई। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ निकली भैरोनाथ की झांकी जवाहर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए ओल्ड जवाहर नगर पहुंची।

विज्ञापन


वहीं भैरोनाथ के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर युवाओं व बच्चों ने नाच नाच कर खूब धमाल मचाया। सुबह से लगातार हो रही हलकी बारिश के बीच भी युवाओं व बच्चों का उत्साह देखते ही बन पा रहा था। बाबा भैरोनाथ के नृत्य का सबने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन


वहीं भैरो नाथ का चिमटा खाकर अपने दुख दर्द मिटाने की भी सब में होड़ लगी रही। हर कोई भैरो नाथ का चिमटा खाने में उत्सुक नजर आया। भैरोनाथ का नृत्य देखने व आनंद उठाने के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों व मकानों की छतों पर चढ़कर महिलाओं व युवतियों ने झांकी का आनंद उठाया। बाजार में नृत्य व नाच गाने के बाद झांकी वापस मंदिर में संपन्न हुई। झांकी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे थे। डीएसपी हेड क्वार्टर जसवंत सिंह एएसपी यूसुफ चौधरी की विशेष टीमें झांकी के साथ रहीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सीआरपीएफ का कड़ा पहरा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed